चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले की आशाओं ने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारे बाजी की और अपना मांग पत्र सौंप कर आज से कार्य का बहिष्कार करने की घोषणा की।
राजस्थान जिलाध्यक्ष चंदा सुखवाल ने बताया कि पिछले 5 माह से आशाओं के पीसीटीएस का भुगतान किश्तों में किया जा रहा है जो कि अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हमारे कार्य का भुगतान किश्तों में करने से यह नहीं पता होता है कि कौन कौन से कार्य का भुगतान आया है एवं कौन से कार्य का पैसा बकाया है। उन्होंने मांग की है कि पीसीटीएस का भुगतान एक किश्त में किया जावे साथ ही मानदेय की तारीख निश्चित कर उसी तारीख को दिया जावे। मांगे नहीं मानने तक कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई।
इस दौरान भारतीय ट्रेड यूनियन सीटू के जिला उपाध्यक्ष रतनलाल शर्मा, हनीफ मोहम्मद मंसूरी, आशा सहयोगिनी राधा जोशी, संतोष चारण, कैलाश देवी सुथार, सीमा टेलर, रीना व्यास, रीना श्रीमाली, मधु वैष्णव, दुर्गा पारीक, कुसुमलता, सीमा गर्ग, तब्बसुम, गुलबार, इन्द्रा सेन, पारस गाडरी, मंजु जैन, मंजु जाट, सुमन जैन, पुष्पा गुर्जर, अन्नपूर्णा जोशी, रानू शर्मा, सीमा सेन सहित कई आशा पदाधिकारी मौजूद रही।