BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 5, 2026, 7:07 pm
REPORT : सर्विकल कैंसर के बचाव के लिये एचपीवी टीकाकरण जारी, जिले के 6 केन्द्रों पर प्रतिदिन सुबह 09 से शाम 04 बजे तक लग रही वैक्सीन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सर्विकल कैंसर के बचाव के लिये राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान जिले में आयोजित किया जा रहा है। जिले में टीकाकरण के लिये वर्तमान में 06 टीकाकरण केन्द्र संचालित होकर प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से सांय 04 बजे तक सेवाए प्रदाय की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. दिनेश प्रसाद ने बताया, कि वर्तमान में जिला चिकित्सालय नीमच सामु स्वा. केन्द्र सिंगोली जीरन सिविल हास्पिटल जावद रामपुरा जावद मनासा इन 06 स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा हैं।

टीकाकरण के प्रारंभिक चरण 14 वर्ष पूर्ण चुकी किशोरी बालिकाए एवं 15 वर्ष में प्रवेश कर चुकी प्रथम 03 माह की किशोरियों का टीकाकरण किया जा रहा हैं। टीकाकरण सत्र स्थल पर किशोरी बालिका स्वयं अपने अभिभावक के साथ आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता, शिक्षक के साथ उपस्थित होकर टीकाकरण करवा सकती है इसके लिए आधार कार्ड एवं एक मोबाईल नम्‍बर साथ लाना अनिवार्य हैं।

डॉ. प्रसाद ने बताया कि उक्त वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित होकर भविष्य में महिलाओ को होने वाले सर्विकल कैंसर से बचाएगी। स्वस्थ्य भारत के निर्माण में स्वस्थ्य नारी का महत्वपूर्ण योगदान है। डा.प्रसाद ने उल्लेखित आयुवर्ग की समस्त बालिकाओ से टीकाकरण करवाने की अपील की हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE