जबलपुर। सोम डिस्टलरीज मामले में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने आबकारी आयुक्त एवं अन्य को नोटिस जारी किया है।
दो जजों द्वारा सुनवाई से इनकार के बाद जस्टिस विवेक अग्रवाल ने सुनवाई की। कोर्ट ने वाणिज्य कर विभाग प्रमुख सचिव और आबकारी विभाग को नोटिस जारी किया है। इसके पहले जस्टिस विशाल मिश्रा और जस्टिस संदीप भट्ट ने मामले को सुनने से इंकार किया था। चीफ जस्टिस के आदेश के बाद जस्टिस विवेक अग्रवाल ने सुनवाई की।
अगली सुनवाई 20 मार्च को
बता दें कि हाल ही में मध्य सरकार ने सोम डिस्टलरीज का लाइसेंस रद्द किया था। लाइसेंस रद्द करने के बाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है। मामले में अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।