BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 10:32 am
KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, भोपाल में डॉग लवर्स के खिलाफ सोसाइटी के रहवासियों ने किया प्रदर्शन, खरगोन में बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में डॉग लवर्स के खिलाफ रहवासियों का गुस्सा फूटा है। डॉग बाइट के बढ़ते मामलों को लेकर रहवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


डॉग बाइट के लिए डॉग लवर्स भी जिम्मेदार
दरअसल करोंद स्थित मैपल ट्री सोसाइटी के रहवासियों ने प्रदर्शन किया। आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं से परेशान है।डॉग लवर्स के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। लोगों का कहना है कि डॉग बाइट के बढ़ते मामलों के लिए डॉग लवर्स भी जिम्मेदार हैं। शिकायत करने पर डॉग लवर्स झूठी थ्प्त् करा रहे है। सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक है। डॉग लवर्स रहवासियों को धमकाते है और उन खिलाफ झूठी शिकायतें करते हैं।


कुत्तों के हमले का विडियो वायरल
हर्षराज गुप्ता, खरगोन। बीटीआई रोड पर घर के बहार घूम रही सेवानिवृत्त बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों के झूंड ने हमला कर दिया। डरकर भागी महिला कुत्तों के हमले के दौरान नीचे गिर गई। सडक पर घूम रहे राहगीरों ने कुत्तों के झुंड को पत्थर फेंककर भगाया और महिला की जान बचाई। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। गुरूवार रात करीब 10 बजे अपने घर के बहार नगरपालिका की सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रतिभा मोडक घूम रही थी। सोशल मीडिया पर कुत्तों के हमले का विडियो वायरल हो गया है। हमले में घायल महिला का काफी बहा खून, निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना कोतवाली के बीटीआई रोड की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE