BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 10:56 am
KHABAR : जनगणना 2027 की तैयारी तेज, जिले में कलेक्टर नेहा मीना ने जनगणना कार्य के लिए किए फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त, सौंपी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। निदेशक भारत सरकार, गृह मंत्रालय, जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जनगणना 2027 के कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु जिले में विभिन्न विकासखंडों में फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नेहा मीना द्वारा की गई है इन फील्ड ट्रेनर्स को अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेशानुसार विकासखण्ड झाबुआ ग्रामीण के लिए अजय कुशवाह, संतोष तिवारी, डॉ. जैमाल डामोर, डॉ. दीपक रावल, डॉ. मुकेश सूर्यवंशी एवं सुशीम जायसवाल को नियुक्त किया गया है।

विकासखण्ड झाबुआ शहरी के लिए अमियराज चौहान एवं डॉ. संजय खांडेकर को नियुक्त किया गया है।

विकासखण्ड राणापुर ग्रामीण के लिए डॉ. गोविंद मुवेल, मनीष पंवार, दशमसिंह बघेल एवं एम.एम. दुर्गेश्वर को तथा नगर परिषद राणापुर के लिए खुजेमा अली को नियुक्त किया गया है।

विकासखण्ड मेघनगर ग्रामीण के लिए मो. फिरोज खान, डॉ. धुलसिंह खरत, सतीश पाटीदार, डॉ. राकेश बघेल, डॉ. शंकर भूरिया एवं डॉ. मुकेश बघेल को तथा मेघनगर नगर परिषद के लिए डॉ. सुरेन्द्र सेनानी को नियुक्त किया गया है।

विकासखण्ड थान्दला ग्रामीण के लिए एस.एन. श्रीवास्तव, डॉ. ज्ञानेन्द्र यादव, डॉ. सुनिल भाबोर, योगेश मोदी, डॉ. छगन वसुनिया एवं डॉ. विजय मावी को तथा थान्दला नगर परिषद के लिए डॉ. एस.एस. मुवेल को नियुक्त किया गया है।

विकासखण्ड पेटलावद ग्रामीण के लिए डॉ. कांतु डामोर, गोपाल काग, मुकेश पाटीदार, नितिन परमार, रमेश चौरसिया, हिरजी निनामा, डॉ. कैलाश मैड़ा एवं धर्मेन्द्र जानी को नियुक्त किया गया है, वहीं विकासखण्ड पेटलावद शहरी के लिए डॉ. घनश्याम बैरागी को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार विकासखण्ड रामा ग्रामीण के लिए डॉ. भूरसिंह निंगवाल, डॉ. केशरसिंह ठाकुर, डॉ. दिलीप सिंगाड़, अबरार खान एवं रमेश परमार को फील्ड ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त सभी फील्ड ट्रेनर्स को अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना 2027 से संबंधित प्रशिक्षण, समन्वय तथा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE