BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 11:47 am
KHABAR : ड्यूटी के बाद रंगों में सराबोर पुलिस परिवार, पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह, समारोह में कलेक्टर-एसपी भी डीजे की धुन पर झूमे, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने में व्यस्त रहने वाली देवास पुलिस ने ड्यूटी पूरी होने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह आयोजित कर रंगों का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया। समारोह में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीजे और ढोल की धुन पर कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारी और जवान झूमते-नाचते नजर आए और पूरा परिसर रंगों और उत्साह से सराबोर हो गया।


कार्यक्रम में कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदोरिया, निगमायुक्त दलिप कुमार सहित जिले भर के एएसपी एसडीओपी एव थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाया।


इस दौरान पुलिस परिवार द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें रस्साकशी, मटकी फोड़ और चेयर रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और रंगों के इस पर्व का आनंद लिया।


अधिकारियों ने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहारों पर पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी में तैनात रहते हैं और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, इसलिए ड्यूटी पूरी होने के बाद पुलिस परिवार एक साथ मिलकर होली मनाता है। जिले में त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने पर भी अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE