निंबाहेड़ा। विधानसभा में एक बार फिर अफीम कास्तकारों से जुड़ा बड़ा मुद्दा उठाया गया। निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद ने सदन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि यह धारा कई बार किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

विधायक ने कहा कि कई मामलों में तस्करी के आरोप में पकड़ा गया व्यक्ति कई अन्य लोगों के नाम ले लेता है, जिनका मामले से कोई संबंध नहीं होता। इसके बाद उन लोगों को भी मामले में फंसा दिया जाता है और उनसे वसूली की शिकायतें सामने आती रहती हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि केंद्र सरकार से समन्वय कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 में आवश्यक संशोधन कराया जाए, ताकि निर्दाेष लोगों और अफीम किसानों को राहत मिल सके। विधायक ने कहा कि इस मुद्दे से प्रदेश के लाखों किसानों पर असर पड़ता है, इसलिए किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कानून में बदलाव जरूरी है।

सदन में यह मुद्दा उठने के बाद अफीम कास्तकारों की समस्याओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है और किसानों को राहत देने की मांग सामने आई है।
