BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 12:31 pm
KHABAR : उज्जैन की प्रियांशी वर्ल्ड टॉप रैंकिंग में, प्रदेश का मान बढ़ाया, अर्मेनिया में जीता सिल्वर मैडल, अब एशियन चौम्पियनशिप की तैयारी में, पीएम ने टीम को मिलने बुलाया, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बेटी ने अर्मेनिया में कुश्ती की वर्ड रैंकिंग चौम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर ना सिर्फ शहर का बल्कि प्रदेश और देश का भी नाम रोशन किया है। शहर की प्रियांशी प्रजापति अर्मेनिया में 24 से 28 फरवरी तक आयोजित हुई वर्ल्ड चौम्पियनशिप में खेलने गई थीं। वे मध्य प्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी थीं। दुनियाभर से आए खिलाड़ियों के बीच प्रियांशी दूसरे नंबर पर रहीं और उन्हें रजत पदक मिला है।


विश्व चौम्पियनशिप खेलने गई प्रियांशी प्रजापति के पिता मुकेश प्रजापति ने बताया कि वर्ड रैंकिंग चौम्पियनशिप में 50 किलो वर्ग में बेटी प्रियांशी का सिलेक्शन हुआ। जहां उसने वर्ल्ड के टॉप 3 पहलवानों को हराकर रजत पदक जीता है। इसके बाद प्रियांशी ए क्लास के वर्ल्ड के टॉप 10 पहलवानों में दूसरे नंबर पर आ गई है। भारतीय टीम के पहलवानों के प्रदर्शन से खुश होकर पीएम ने टीम को मिलने बुलाया है, जिसमें प्रियांशी भी मौजूद रहेंगी।


ओलम्पिक गेम्स में जाने का रास्ता खुल जाएगा
प्रियांशी अपनी जीत के बाद आगामी एशियन चौम्पियनशिप के ट्रायल के लिए प्रेक्टिस कर रही हैं। इसके बाद प्रियांशी का आगामी 2028 में होने ओलम्पिक गेम्स में जाने का रास्ता खुल जाएगा। बेटी की सफलता के लिए मुकेश प्रजापति ने मध्य प्रदेश सरकार से बेटी को प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है।


पिता ने की प्रोत्साहन राशि की मांग
आपको बता दे कि होनहार खिलाड़ी प्रियांशी बेहद अभावों में पली-बढ़ी हैं। आज भी वे लाल बाई फूल बाई क्षेत्र में छोटे से घर में रहती हैं। पिता की मांग है कि सरकार प्रियांशी को जल्द से जल्द प्रोत्साहन राशि दे ताकि उसकी कुछ मदद भी हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE