देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट निगरानी एवं हैण्डपम्प संधारण के त्वरित निराकरण के लिए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड देवास द्वारा जिलास्तर पर नियंत्रण कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07272-251573 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी नवनीत सिंह मैड़ा उपयंत्री (मो.नं. 9424065807) एवं सहायक प्रभारी रश्मि रोकड़े (मो.नं. 8839569481) को बनाया है।
कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने बताया कि कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी निर्धारित समय में प्राप्त प्रत्येक टेलीफोन कॉल को अटेंड करेंगे। पेयजल समस्या अथवा हैण्डपम्प संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर उसे रजिस्टर में दर्ज कर संबंधित सहायक यंत्री/प्रभारी उपयंत्री को अवगत करायेंगे। इसके अतिरिक्त विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी उपखण्ड देवास के लिए मनोज खरात मो.नं. 9406808081, विकासखण्ड देवास के लिए शर्वरी चौधरी मो.नं. 9755886147, विकासखण्ड टोंकखुर्द के लिए योगेश जैन मो.नं. 7987667913, विकासखण्ड सोनकच्छ के लिए पंकज मण्डलोई मो.नं. 7974574372, उपखण्ड बागली के लिए नोडल अधिकारी हेमन्त सेठी मो.नं. 7693088644, विकासखण्ड बागली के लिए ललित कुमार भण्डारी मो.नं.9752515279, वैष्णवी भावसार मो.नं. 7566499160, उपखण्ड कन्नौद के लिए नोडल अधिकारी विजय सिंह रावत मो.नं. 7974307780, छाया दुबे मो.नं. 7241125357 को शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड देवास द्वारा आमजन से अपील की है कि ग्रीष्म काल में पेयजल संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम अथवा संबंधित अधिकारियों को दें, जिससे समय पर समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।