BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 1:54 pm
KHABAR : ‘जय भवानी-जय शिवाजी’ से गूंजा हरदा शहर, क्षत्रिय मराठा समाज ने निकाली शौर्य यात्रा, कहा-शिवाजी चौक पर प्रतिमा स्थापित की जाए, पढे़ खबर 

Share On:-

हरदा। शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर क्षत्रिय मराठा समाज ने एक शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान शहर श्जय भवानी जय शिवाजीश् के नारों से गूंज उठा।


यह शौर्य यात्रा श्री मल्हार मार्तण्ड मंदिर से शुरू हुई। इसमें समाज के एक युवा को शिवाजी की वेशभूषा में घोड़े पर बैठाया गया था। यात्रा गणेश मंदिर चौक से चांडक चौराहा होते हुए घंटाघर चौक तक पहुंची और फिर बड़ा मंदिर होते हुए मल्हार मंदिर लौट आई। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए।


इस अवसर पर समाज के नेताओं ने सरकार से दो प्रमुख मांगें कीं। समाज के नेता ज्ञानेश काले मराठा, अनिल मराठा और लोकेश राव मराठा ने मांग की कि हर साल 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए।


इसके अतिरिक्त, समाज के लोगों ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका परिषद से शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरदा में अन्य महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, लेकिन शिवाजी महाराज की मूर्ति स्थापित करने के लिए स्थान नहीं दिया जा रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE