BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 3:04 pm
KHABAR : भोपाल में पालक महासंघ का हल्ला बोल, शिक्षा माफिया के खिलाफ डीईओ ऑफिस का घेराव, निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर की जमकर नारेबाजी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल में निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस, बस फीस, किताबों और अन्य शुल्क वसूलने के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। पालक महासंघ ने आज जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और ‘शिक्षा माफिया’ के खिलाफ हल्ला बोल दिया।


प्रदर्शनकारियों ने DEO ऑफिस का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। पालक महासंघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि शिक्षा माफियाओं और निजी स्कूल संचालकों के दबाव में जिला शिक्षा अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अभिभावक लगातार परेशान हैं क्योंकि स्कूल बस फीस, किताबों की कीमत और अन्य मदों में बिना किसी नियम के मनमानी वसूली कर रहे हैं।


पालक महासंघ के प्रतिनिधियों ने DEO को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारी ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया और उल्टे दफ्तर छोड़कर चले गए। इससे अभिभावकों में और आक्रोश फैल गया। प्रदर्शन में शामिल अभिभावकों ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की कमर टूट रही है, लेकिन विभाग की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा।


पालक महासंघ की मांगें 
निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए।
फीस, बस चार्ज और किताबों की कीमतों का पारदर्शी ढांचा लागू हो।
शिक्षा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और दोषी स्कूलों पर जुर्माना लगाया जाए।
DEO और संबंधित अधिकारियों पर दबाव बनाने वालों की जांच हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE