भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 958 कैंडिडेट्स अलग-अलग सर्विसेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। वहीं टॉप 5 रैंक मध्य प्रदेश के भोपाल के ईशान भटनागर को मिली है, जबकि धार जिले के प्रच्छल सेकेट्री ने 8वीं रैंक हासिल की है।
खंडवा की रूपल को 43वीं रैंक
खंडवा की रूपल जायसवाल को 43वीं रैंक मिली है। पिछली बार 512वीं रैंक मिली थी, ज्वाइन नहीं किया था। वहीं नरसिंहपुर जिले में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तेंदूखेड़ा पूजा सोनी को 249वीं रैंक मिली है।
सतना की भूमिका जैन बनीं IAS
वहीं सतना की भूमिका जैन ने 331वीं रैंक हासिल की है। वे कृष्णानगर निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज जैन और सृष्टि जैन की बेटी हैं। भूमिका की सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
गुना की देवांगी मीणा ने हासिल की 236वीं रैंक
वहीं गुना जिले के कुंभराज की देवांगी मीणा ने 236वीं रैंक हासिल की है। 2024 में उन्होंने 764वीं रैंक हासिल की थी। वह IRS बनी थीं। देवांगी के पिता नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में काम करते हैं।