मंदसौर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत ओझा द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में लाइनमैन दिवस के अवसर पर 7 मार्च को मंदसौर समेत प्रदेश के 42 ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस (टीएलएम) मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदसौर मे ट्रांसको परिसर स्थित टी. एल. एम. मुख्यालय में उज्जैन से विशेष तौर पर नियुक्त किये गए अधीक्षण अभियंता वाय के माथुर मंदसौर के सभी लाइनमैन साथियों का सम्मान एवं अभिनंदन करेंगे। इस अवसर पर प्रबंध संचालक सुनील तिवारी के संदेश का वाचन किया जाएगा एवं सुरक्षा सबंधी शपथ भी ली जाएगी।