खरगोन। नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जा रहा है। इस लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो इस उद्देश्य से शुक्रवार को न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया गया। नगर पालिका एवं विद्युत मंडल के वाहनों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव ने अभिभाषक संघ अध्यक्ष पवन बिल्लौरेे की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। न्यायाधीश यादव ने बताया नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत प्रकरणों में दोनो पक्षों में मधुर संबंध बने रहते है। इसके साथ ही उनका समय एवं व्यर्थ की धनहानि की भी बचत होती है। इसी उद्देश्य से लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। अभिभाषक संघ अध्यक्ष श्री बिल्लौरे ने बताया अभिभाषक संघ भी अपने वादी- प्रतिवादी को इस लोक अदालत में समझौता योग्य प्रकरणों की आपसी सहमति से निराकरण करने के लिए प्रेरित कर सहयोग करेगा।
इस दौरान न्यायाधीश मुकेश नाथ न्यायाधीश केपी मरकाम, सीजेएम गिरीश शर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी रोहित वर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी सविता वर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रियंका दांगी सहित अभिभाषक दीपक कानूनगो, विमल जैन, अजय डावर, विनोद भालसे, अजय भालसे, ब्रजेश यादव, राजेश गुजराथी, सायजा शेख, आकाश श्रीवास, संजय देवडे आदि उपस्थित थे।