BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 5:35 pm
KHABAR : एचपीवी वैक्सीन विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए विशेष लाभकारी, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने वैक्सीन के प्रति किया जागरूक, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कटलार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ममता पाटीदार द्वारा बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को एचपीवी (HPV) वैक्सीन के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बालिकाओं एवं उनके माता-पिता को बताया गया कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित टीका है। 
पाटीदार ने बताया कि एचपीवी संक्रमण महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर टीकाकरण कराने से इस गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन विशेष रूप से 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए अधिक लाभकारी होती है और निर्धारित समय पर दोनों डोज लगवाना आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं और अभिभावकों को समझाया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेषज्ञों की निगरानी में लगाया जाता है। इस टीके से किसी प्रकार का डर या भ्रम रखने की आवश्यकता नहीं है। वैक्सीनेशन के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए  टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बालिकाओं को समय पर एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और उन्होंने टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन का लाभ मिल सके, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम संभव हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE