BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 6:00 pm
BIG NEWS : नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-नंदुरबार नई रेल लाइन को मंजूरी, आदिवासी क्षेत्रों में बनेगी कनेक्टिविटी, 380 किमी लंबी लाइन से दिल्ली-मुंबई के बीच तैयार होगा नया छोटा मार्ग,  पूर्व विधायक जाजू ने किया स्वागत, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। रेल मंत्रालय ने नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-नंदुरबार नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। लगभग 380 किमी लंबी इस लाइन से मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों को सीधे रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

यह परियोजना बांसवाड़ा को पहली बार रेल नेटवर्क से जोड़ेगी और दिल्ली-मुंबई के बीच ताप्ती सेक्शन के माध्यम से छोटा मार्ग प्रदान करेगी। इससे क्षेत्रीय खनिजों- जैसे मैंगनीज, डोलोमाइट, चूना पत्थर, सोना और तांबा के परिवहन में वृद्धि होगी। साथ ही पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

रेल मंत्रालय ने फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इससे नीमच, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, दाहोद और नंदुरबार के शहर सीधे जुड़े रहेंगे और बांसवाड़ा स्टेशन जंक्शन बनकर माल और यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा।

पूर्व विधायक डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू ने परियोजना की मंजूरी और फाइनल सर्वे टेंडर की प्रतिक्रिया का स्वागत किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही परियोजना पर युद्धस्तर पर कार्य शुरू होगा और निर्धारित समय में इसे धरातल पर लाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE