जीरन। नगर में शनिवार 7 मार्च 2026 को सरदार एकता यात्रा रथ का आगमन होगा। यह रथ शाम 7 बजे जीरन नगर पहुंचेगा। रथ में राष्ट्र के शिल्पी Sardar Vallabhbhai Patel की चरण पादुका सहित कई महत्वपूर्ण स्मृति चिन्ह रखे गए हैं, जिन्हें पहली बार राष्ट्रीय संग्रहालय से सार्वजनिक दर्शन के लिए लाया गया है।
रथ के आगमन पर सरदार पटेल चौक पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नगर के नागरिकों को सरदार पटेल से जुड़े पवित्र स्मृति चिन्हों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने नगर के सभी नागरिकों और सर्व समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।