BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2026, 7:19 pm
KHABAR : राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शिविर का आयोजन, 130 हितग्राहियों का किया श्रवण संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार निःशुल्क परामर्श, जाचं एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 130 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रदाय किया गया एवं दवाईयां वितरीत की गई।
सीएमएचओ ने बताया कि निःशुल्क परामर्श, जांच एवं उपचार शिविर का उद्देश्य समय रहते श्रवण क्षमता की जांच और सुनने की समस्याओं से बचाव करना था। श्रवण संबंधी परेशानियों में प्रारंभिक अवस्था में पहचान से ही उपचार संभव है। श्रवण यंत्र और आधुनिक तकनीक से जीवन की गुणवत्ता सुधारी जा सकती है। श्रवण स्वास्थ्य का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है। सुनने की क्षमता हमारे संवाद, शिक्षा और सामाजिक जीवन का आधार है। उन्होंने बताया कि बधिरता के सामान्य कारणों में कान में संक्रमण, अत्यधिक शोर का संपर्क, जन्मजात समस्याएँ, उम्र बढ़ने के साथ सुनने की क्षमता में कमी होना है। इसके रोकथाम के उपायों में कान में चोट या तेज आवाज से बचें, कान में तेल एवं नुकीली वस्तुएँ न डालें, समय-समय पर कान की जांच कराएँ एवं बच्चों में कान की समस्या को नजर अंदाज न करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE