BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 10:30 am
NEWS : किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने किया सूदरी में प्रगतिशील किसानों के खेतों एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का अवलोकन, उत्पादन के संबंध में ली जानकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ जिले के सूदरी ग्राम का दौरा कर प्रगतिशील किसानों के खेतों एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने सूदरी ग्राम में प्रगतिशील किसान शंभू लाल जाट के खेत पर स्ट्रॉबेरी, एप्पल बेर एवं खीरा की खेती का निरीक्षण किया तथा किसान से खेती की पद्धति एवं उत्पादन के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने प्रभु लाल जाट के अफीम के खेत का भी अवलोकन कर खेती से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. शंकर लाल जाट एवं सीताफल उत्कृष्ट केंद्र के प्रभारी रमेश मौजूद रहे।

किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने इसके पश्चात चित्तौड़गढ़ स्थित सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में सीताफल की उन्नत खेती, पौध उत्पादन तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही तकनीकी सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने केंद्र पर संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से सीताफल की उन्नत किस्मों, पौध तैयार करने की प्रक्रिया तथा किसानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीताफल की उन्नत खेती किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

अध्यक्ष चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें सीताफल की उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए तथा उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जाए।

इस दौरान सीताफल उत्कृष्टता केंद्र के प्रभारी रमेश आमेटा, तहसीलदार विपिन चौधरी सहित संबंधित  अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE