चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन कार्यकारिणी का एक दिवसीय विधानसभा भ्रमण एवं विधानसभा कार्यवाही देखने का कार्यक्रम चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में गुरूवार 5 मार्च को संपन्न हुआ।
केमिस्ट जिलाध्यक्ष रमेश मेहता ने बताया कि इस दौरान सचिव सुशील अग्रवाल, जिला प्रवक्ता कन्हैयालाल गर्ग सहित जिला कार्यकारिणी के 19 सदस्यों ने विधानसभा की कार्यवाही को देखा जिसमें समस्त विधायकों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा पटल पर रखने व उनका निस्तारण करवाने की प्रक्रिया को जाना। इस एक दिवसीय भ्रमण पर रहे केमिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने काफी उत्साह दिखाया कार्यक्रम सम्पन्न होने पर काफी हर्ष जताया।