गरोठ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) मंदसौर ने गरोठ अस्पताल में पदस्थ एसटीएस सतीश शर्मा का अटैचमेंट मल्हारगढ़ कर दिया है। जारी आदेश में सीएमएचओ ने इस अटैचमेंट का कारण प्रशासकीय सुविधा बताया है।
हालांकि सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई हाल ही में सामने आए कुछ विवादों के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गरोठ से टीबी विभाग का वाहन सीएमएचओ कार्यालय नहीं भेजे जाने और एक ढाबे के कर्मचारियों से रोटी को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद यह अटैचमेंट किया गया है। फिलहाल आधिकारिक आदेश में कारण प्रशासकीय सुविधा ही बताया गया है।