शिवपुरी। शहर के राजपुरा रोड़ पर बरसाने की तर्ज पर महिलाओं द्वारा पुरुषों पर लट्ठ वरसाकर जमकर होली खेली आज प्रतिवर्ष की भांति राधाकृष्ण मंदिर, शिवपुरी में यादव समाज द्वारा ब्रज की तर्ज पर लट्ठमार होली का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवकों ने महिलाओं पर गुलाल उड़ाकर होली की उमंग को और बढ़ाया, वहीं महिलाओं ने परंपरा के अनुसार युवकों को लट्ठ मारकर लट्ठमार होली की रस्म निभाई।
इस पूरे आयोजन के दौरान युवकों द्वारा कन्हैया के भक्ति एवं होली गीत लगातार गाए जाते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।