BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 3:33 pm
KHABAR : खरगोन पुलिस लाइन में अधिकारियों संग पुलिसकर्मियों ने खेली होली, कलेक्टर-डीआईजी भी शामिल हुए, आदिवासी-गणगौर गीतों पर थिरके, पढे़ खबर

Share On:-

खरगोन में शनिवार को पुलिस विभाग ने जिला पुलिस लाइन में होली का पर्व मनाया। रंगपंचमी से पहले मनाए गए इस उत्सव में पुलिसकर्मियों ने आदिवासी और गणगौर गीतों पर नृत्य किया। कलेक्टर भव्या मित्तल और निमाड़ रेंज डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


कार्यक्रम में एसपी रवींद्र वर्मा, अपर कलेक्टर रेखा राठौड़, एडिशनल एसपी बिट्टू सहगल, शकुंतला रुहल, जिलेभर के एसडीओपी और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। होली सूखे और हर्बल रंगों से खेली गई, जिसमें पुलिसकर्मी और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।


पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने की सलाह
कलेक्टर भव्या मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि अब तक सभी त्योहार अच्छे से मनाए गए हैं और उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह मनाए जाएंगे।


डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी कठिन होती है, इसलिए अवकाश के बाद आज वे रिलैक्स महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल वे रंगपंचमी की ड्यूटी पर रहेंगे।


एसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि रंगपंचमी के त्योहार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिरिक्त पुलिस बल मिला है जिसे थानों में वितरित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि रंगपंचमी के अलावा रामनवमी और गणगौर जैसे बड़े त्योहार भी आने वाले हैं, जिन्हें भी अच्छे से मनाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE