BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 4:18 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की मंगलवाड़ थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो साल से अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों की तस्करी में दो साल से फरार आरोपी को मंगलवाड थाना पुलिस ने ब्यावर जिले के जैतारण से गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 25.12.2023 को मंगलवाड थाना पुलिस ने दौराने नाकाबन्दी मंगलवाड चौराहा से चितौडगढ रोड पर हाईवे ब्रीज पुलिया के पास सुरजाराम पुत्र पेमाराम बावरी निवासी निम्बोल थाना जैतारण जिला ब्यावर के कब्जेशुद्धा तीन कपडे के बैगों से 28 किलो 370 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया था एवं मोटरसाईकिल चालक राकेश बावरी मोटरसाईकिल लेकर मौके से भाग गया। 


पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र  के तहत एएसपी सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ भगवान लाल पु.नि. व थाना के कानि. श्रीभान सिंह, राकेश कुमार व बलराम द्वारा 25.12.2023 को  मौके से फरार वांछित आरोपी राकेश पुत्र छगाराम बावरी निवासी मुसलमानों का बास, देवरिया पुलिस थाना जैतारण जिला ब्यावर को जैतारण से गिरफतार कर अनुसंधान किया जाकर बाद अनुसंधान आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।


आरोपी राकेश बावरी के विरूद्ध पूर्व में चोरी एवं लूट के कुल 04 प्रकरण थाना जैतारण जिला ब्यावर पर दर्ज होकर जैर ट्रायल है।
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE