BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 4:21 pm
KHABAR : बंडा में विधायक ने खेली गुलाल वाली होली, राई नृत्य की थाप पर झूमे वीरेंद्र सिंह लोधी, बुंदेलखंडी संस्कृति का दिखा अनूठा संगम, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। रंगों के उत्सव होली के अवसर पर शनिवार को बंडा विधानसभा क्षेत्र में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बुंदेलखंडी लोक संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने जनता के बीच पहुंचकर गुलाल उड़ाया और राई नृत्य की धुन पर क्षेत्रवासियों के साथ जमकर थिरके।


समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण बुंदेलखंड का प्रसिद्ध लोक नृत्य श्राईश् रहा। मंच पर जब पेशेवर नृत्यांगनाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर अपनी कला और चपलता का प्रदर्शन किया, तो वहां मौजूद पूरा जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। नृत्यांगनाओं की शानदार प्रस्तुति और लोक गीतों ने पूरे पंडाल में समां बांध दिया।


गुलाल से सराबोर हुए कार्यकर्ता, विधायक ने भी लगाए ठुमके
नृत्य और गीतों का उत्साह इतना अधिक था कि बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ गले मिलकर होली की बधाई दी। श्होली है...श् के जयघोष के बीच युवाओं की टोलियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर रंग और गुलाल उड़ाया।


आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश
इस अवसर पर विधायक लोधी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। यह त्योहार हमें ऊंच-नीच और हर तरह के भेदभाव से ऊपर उठाकर एक सूत्र में पिरोने का काम करता है।


दूर-दराज के गांवों से उमड़ी भीड़, पुख्ता रही सुरक्षा
होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए केवल बंडा नगर से ही नहीं, बल्कि विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विशेष रूप से युवाओं में खासा उत्साह देखा गया, जो टोलियां बनाकर रंग खेलते नजर आए। प्रशासन द्वारा पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे यह रंगोत्सव पूरी तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE