गरोठ। जिले के बोलिया नगर में 10 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक चौमुखी महादेव मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला होली के पावन पर्व पर लगता है और व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करता है। यह मेला लगभग 40 वर्षों से लगातार लग रहा है और आसपास के क्षेत्रों में “ठिकरिया मेला” के नाम से जाना जाता है। पहले यहां मिट्टी के बर्तनों की दुकाने सबसे अधिक लगती थीं, जिससे यह नाम पड़ा।
मेला स्थल: BSNL टॉवर के पीछे खेल मैदान, ग्राम पंचायत बोलिया, जिला मन्दसौर (म.प्र.)
दुकान आवंटन: 7 मार्च से 9 मार्च 2026 तक
शुल्क: टेरा फेरी – 50 रु., झूला – 125 रु., चकरी – 100 रु., कुल्फी – 50 रु. प्रतिदिन
नियम: प्रत्येक ब्लॉक 10x15 का चार्ज 1500 रु., बिजली गुल होने पर प्रकाश व्यवस्था दुकानदार की जिम्मेदारी
पानी की सुविधा: निःशुल्क
संपर्क: मेला समिति अध्यक्ष सावित्री बाई बालाराम पाटीदार, मो. 7224036573
साफ-सफाई के लिए संपर्क: गोलू मिरोलिया, 9630401462