BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 4:40 pm
KHABAR : 5वीं-8वीं की 37 हजार से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, रायसेन डाइट में 15 मार्च तक चलेगी जांच, अन्य परीक्षाओं के चलते शिक्षकों की कमी, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य डाइट भवन में 5 मार्च से शुरू हो गया है। कुल 69 परीक्षा केंद्रों से आई इन कॉपियों का मूल्यांकन 15 मार्च तक पूरा किया जाना है। शनिवार को डीपीसी पीके रैकवार ने भी मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


डाइट के प्रभारी प्राचार्य विजय नेमा के अनुसार, मूल्यांकन केंद्र पर कक्षा 5वीं की लगभग 16,695 और कक्षा 8वीं की 21,194 उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए पहुंची हैं। मूल्यांकन के पहले दिन (5 मार्च) को ही शिक्षकों ने करीब 6,000 कॉपियों की जांच पूरी कर ली थी। विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, प्रत्येक शिक्षक को प्रतिदिन 40 से 50 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का लक्ष्य दिया गया है।


10वीं-12वीं की परीक्षाओं के कारण मूल्यांकन में शिक्षकों की कमी
वर्तमान में प्रदेशभर में कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ स्कूलों में अन्य स्थानीय परीक्षाएं भी संचालित हो रही हैं। इन परीक्षाओं में ड्यूटी लगे होने के कारण डाइट केंद्र पर 5वीं और 8वीं की कॉपियां जांचने वाले शिक्षकों की संख्या में कमी देखी जा रही है। इसके बावजूद प्रशासन का प्रयास है कि 15 मार्च की तय समय सीमा तक कार्य सुचारू रूप से पूरा कर लिया जाए।


डीपीसी ने किया निरीक्षण, गेट पर हो रहा अलग-अलग पंजीयन
मूल्यांकन कार्य की निगरानी के लिए शनिवार को डीपीसी पीके रैकवार ने डाइट परिसर का दौरा किया। उन्होंने शिक्षकों से चर्चा कर मूल्यांकन प्रक्रिया की बारीकियों को समझा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केंद्र पर व्यवस्था बनाए रखने और शिक्षकों की सटीक उपस्थिति जानने के लिए डाइट परिसर के मुख्य गेट पर ही कक्षा 5वीं और 8वीं की कॉपियां जांचने वाले शिक्षकों का अलग-अलग पंजीकरण किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE