BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 5:03 pm
KHABAR : 10 मार्च से सरस्वती अभियान की शुरुआत, 15 सालों के दौरान बच्चों के एडमिशन में 50 लाख की आई कमी, स्कूल शिक्षा विभाग ने विधानसभा में दी जानकारी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में 10 मार्च से सरस्वती अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। स्कूल छोड़ चुकी बेटियों को ओपन स्कूल से जोड़कर सरकार फिर पढ़ाएगी। बेटियां 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा दे सकेंगी।बेटियों को अध्ययन सामग्री, संपर्क कक्षाएं, मार्गदर्शन और मेंटोरिंग की सुविधा भी विभाग उपलब्ध कराएगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की यह पहल है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।


साल 2025-26 में घटकर 55.61 लाख रह गई
दरअसल पिछले 15 सालों के दौरान मध्यप्रदेश में बच्चों के एडमिशन में 50 लाख की कमी आई है। बजट सत्र में विधानसभा में स्कूल शिक्षा विभाग ने यह जानकारी दी। सरकारी स्कूलों के प्राइमरी और मिडिल क्लॉस में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्रों की संख्या में लगातार कमी आई है। 2010 में जहां कक्षा 1 से 8 वी तक 105.30 लाख स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया था। वह संख्या साल 2025-26 में घटकर 55.61 लाख रह गई है।


साल-दर-साल आंकड़े
2010-11 में 8 तक की कक्षा में 105.30 लाख स्टूडेंट्स एडमिशन लिया था
2011-12 में 1 से 8 वीं कक्षा तक एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 101.38
2014-15 में कक्षा 1 से 8 वीं तक एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 93.76 लाख
2020-21 में कक्षा 1 से 8 वीं तक एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 64.34 लाख
24-25 में कक्षा 1 से 8 वीं तक एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 58.17 लाख
2025-26 में कक्षा 1 से 8 वीं तक एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स की संख्या घटकर 55.61 लाख रह गईं 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE