BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 5:26 pm
KHABAR : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी का विरोध, कांग्रेस ने पोस्टर के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल जिला कांग्रेस ने रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए महंगाई को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महंगाई का इंजेक्शन लिखे पोस्टर के साथ विरोध जताया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं।


गैस की कीमतों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया
महिलाओं ने कहा कि घर की शुरुआत ही चूल्हे से होती है और लगातार बढ़ती गैस की कीमतों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर के दाम जल्द से जल्द कम किए जाएं ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। कांग्रेस ने कहा कि साल 2014 में गैस सिलेंडर की कीमत करीब 400 रुपये के आसपास थी, जो अब बढ़कर 900 रुपये से ऊपर पहुंच गई है।


दाम कम नहीं किए तो बड़ा आंदोलन
उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई हर क्षेत्र में बढ़ रही है और आम जनता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए गए तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE