बड़वानी। खरगोन-बड़वानी संसदीय क्षेत्र के सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने ठीकरी क्षेत्र के ग्राम ब्राह्मणगांव में माँ नर्मदा के पावन तट पर पूजन-अर्चन कर चुनरी अर्पित की। इसके बाद उन्होंने ग्राम कपाल्याखेड़ी में राजपूत समाज के मांगलिक भवन का लोकार्पण किया।
बड़वानी जिले के ठीकरी मंडल के ग्राम ब्राह्मणगांव में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने जीवनदायिनी माँ नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन कर चुनरी अर्पित की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना की इसके पश्चात सांसद पटेल ग्राम कपाल्याखेड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने राजपूत समाज के मांगलिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन समाज की सामाजिक सांस्कृतिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और लोगों को मांगलिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा कार्यक्रम में ठीकरी जनपद अध्यक्ष मनोहर आवाश्या, भाजपा जिला मंत्री कैलाश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र दरबार, जनपद उपाध्यक्ष सुरेश धनगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप गौड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वंदना राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।