BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2026, 5:59 pm
NEWS : विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान, द केरेला स्टोरी - 2 मूवी चित्तौड़ की बहनों को दिखाई, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान व दुर्गा वाहिनी क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या के नेतृत्व में देश की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्याऔ में से एक बड़ी समस्या लव जिहाद पर आधारित द केरेला स्टोरी 2 मूवी चित्तौड़  की 200 बहनों को दिखाई गई । जिला संयोजिका दीपिका छीपा ने बताया कि मूवी शुरू होने से पूर्व दुर्गावाहिनी की विभाग संयोजिका लोपामुद्रा जोशी व शक्ति साधना केंद्र प्रमुख पूर्वा साहू ने दुर्गावाहिनी की प्रार्थना करवाई तत्पश्चात क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या ने सभी बहनों संबोधित करते हुए कहा कि देश की सबसे भयावह ज्वलंत समस्या लव जिहाद के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से जिहादियों द्वारा हिन्दू बहन बेटियों को लक्षित कर षडयंत्र पूर्वक योजनानुसार अपनी पहचान छुपाकर बहनों को प्रेम के झूठे झाल में फंसाकर धर्मांतरण करना, उनकी जनसंख्या बढ़ाना, देह व्यापार जैसे दलदल में धकेलना आदि मंसूबे पूर्ण करने हेतु देशभर में झाल फैला रखा है। 


क्षैत्रिय संयोजिका ने माताओं बहनों को आव्हान किया कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि माताओं बहनों को सजग और सतर्क करने हेतु सच्ची घटनाओं पर आधारित एक जीवंत वृतांत है जिस प्रकार प्राचीन काल में हमारी वीरांगनाओं ने अपने सतीत्व की रक्षा हेतु प्राणों का त्याग किया हम सभी को स्वयं व देश की रक्षा हेतु तत्पर तैयार रहना है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्षा मंजुलता जोशी, मातृशक्ति विभाग संयोजिका संगीता ओझा, जिला संयोजिका शीवानी साहू, नगर संयोजिका सपना किर, सत्संग प्रमुख प्रीति मीणा  ओर दुर्गावाहिनी से जिला सह संयोजिका ममता शर्मा, नगर संयोजिका अंजलि सेन, बाल संस्कार केंद्र प्रमुख आरुषि पंड्या, महाविद्यालय छात्र प्रमुख श्वेता वेद्य, नगर टोली से कामाक्षी सारस्वत, रिया चौबीसा, लीना व्यास, कामाक्षी सारस्वत, आरती प्रजापत आदि सभी ने व्यवस्था संभाली।


समाजसेवी मुकेश नाहटा, जगदीश (जे. सी) मेनारिया ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम में संतोष सुखवाल, सपना शर्मा, मंजुलता सेन, सुमन मेनारिया, मधु भटनागर, अभिलाषा माहेश्वरी, मीनू शर्मा, मधु सिसौदिया, सरोज भट्ट, ज्योति रील, कांता शर्मा, सुमित्रा साहू , वंदना अलावत, सीमा टेलर इत्यादि विभिन्न संगठनों की बहनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE