चित्तौडगढ़। चित्तौड़गढ़ नोबल स्कूल के सामने श्री देवनारायण मंदिर के पास श्री महाराणा कुंभा सेवा संस्थान में एक कमरा व बेसमेंट जो की स्वर्गीय किशन सिंह राणावत ठिकाना चौगावडी की स्मृति में पत्नी मिट्ठू कंवर व पुत्र तख्त सिंह राणावत की तरफ से बनवाया गया। उसका लोकार्पण सीपी जोशी सांसद के आतिथ्य, चंद्रभान सिंह आक्या विधायक की अध्यक्षता एवं उदय सिंह खंगारोत के विशिष्ठ आतिथ्य व हर्षवर्धन सिंह रूद, देवीसिंह राणावत, नरपत सिंह भाटी, नारायण सिंह नारेला, देवेंद्र कंवर प्रधान, प्रवीण सिंह पूर्व प्रधान, मोहन सिंह भाटी, कर्नल रणधीरसिंह, लाल सिंह भाटी, पृथ्वी सिंह हाडा, बलवीर सिंह, गोवर्धन सिंह भाटी, तेजपाल सिंह, शक्ति सिंह मुरलिया, बहादुर सिंह, मनोहर सिंह, गौरव त्यागी आदि के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
क्षत्रिय महिलाओं द्वारा फाग उत्सव भी धूमधाम से पारंपरिक रूप से मनाया गया। ब्राह्मण समाज, कीर समाज, गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने भी सांसद व विधायक का सम्मान किया। सांसद व विधायक के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने व 36 कौम को साथ लेकर चलने की बात कही।
सीपी जोशी एवं चंद्रभान सिंह आक्या ने भामाशाह तख्तसिंह व मिट्ठूकंवर का सांवलिया जी एवं बायणमाता की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया। संस्थान की ओर से प्रदीप सिंह नाहरगढ़, राजेंद्र सिंह नारेला, संपत्तसिंह शेखावत, पार्षद छोटू सिंह शेखावत, मुकुंद सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, केसर सिंह, नारायण सिंह, दिलीप सिंह, गोपाल सिंह, गोवर्धन सिंह, ईश्वर सिंह, भूपेंद्र सिंह, गणपतसिंह, रघुवीर सिंह, भगवत सिंह, भीम सिंह, शंकर सिंह, अभय सिंह, हरिसिंह आदि ने अतिथियों का सम्मान व सत्कार किया।