आंत्रीबुजुर्ग। शासकीय आयुर्वेद औषधालय आंत्रीबुजुर्ग द्वारा ग्राम खजुरी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में शुक्रवार को नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, कब्ज (विबंध), श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त और प्रमेह सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को नि:शुल्क औषधियां वितरित की गईं।
इस दौरान मरीजों की बीपी की नि:शुल्क जांच भी की गई। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव से मुक्ति, दैनिक दिनचर्या और पोषण संबंधी जानकारी देते हुए आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।शिविर में कुल 93 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इस अवसर पर डॉ. सोनिका सोलंकी, दवसाज दिलीप खोखर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गोदीबाई और रेखा जी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।