BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2026, 10:43 am
KHABAR : देवास की माता टेकरी पर पहुंचे मंत्री विजयवर्गीय, फाग उत्सव में झूमे,माइक थामकर गाए भजन, विश्व शांति की कामना के साथ की पुजा अर्चना, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शनिवार रात देवास की विश्वप्रसिद्ध माता टेकरी पहुंचे, जहां रंगपंचमी से एक दिन पहले आयोजित भव्य फाग उत्सव में वे पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने बड़ी माता तुलजा भवानी और छोटी माता चामुंडा माई के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और विश्व शांति की कामना की।


इस दौरान छोटी माता चामुंडा मंदिर पर आयोजित होली महोत्सव में मंत्री विजयवर्गीय ने स्वयं माइक संभालकर “सारा जग है इक बंजारा, सबकी मंजिल तेरा द्वारा” और “तूने मुझे बुलाया शेरावालिए” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भी भक्ति में झूमते नजर आए। 


मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई हिस्सों में अशांति और युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे समय में अगर कोई देश पूरी दुनिया को शांति का संदेश दे सकता है, तो वह भारत है। उन्होंने बताया कि वे माता टेकरी पर विशेष रूप से विश्व शांति की प्रार्थना करने आए हैं।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, नगर निगम आयुक्त दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE