BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2026, 10:48 am
NEWS : म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान- विरासत को संवारने की पहल, जिला कलक्टर ने कहा- दुर्ग क्षेत्र होगा स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यटकों के लिए आकर्षक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। “म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान के तहत ऐतिहासिक दुर्ग क्षेत्र की विरासत को संवारने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। शनिवार प्रातः जिला कलक्टर आलोक रंजन ने दुर्ग के मुख्य द्वार पांडल पोल के समीप स्थित झरनेश्वर महादेव क्षेत्र का निरीक्षण किया और क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित तथा व्यवस्थित बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग केवल ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं, बल्कि प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे में “म्हारो पावन चित्तौड़” अभियान के माध्यम से दुर्ग क्षेत्र की स्वच्छता, सौंदर्य और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यह स्थान देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक और दर्शनीय बन सके।

उन्होंने बताया कि इस दिशा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आमजन के सुझावों के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय सांसद सी.पी. जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी समय-समय पर दुर्ग क्षेत्र की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव देते रहे हैं और उसी दिशा में जिला प्रशासन के सकारात्मक प्रयास है।

निरीक्षण के दौरान झाड़ियों के कारण फैल रही गंदगी और अव्यवस्था को देखते हुए जिला कलक्टर ने यूआईटी सचिव और नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई कराई जाए तथा झाड़ियों को हटाया जाए, ताकि दुर्ग क्षेत्र का सौंदर्य निखरे और किसी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक लग सके।

स्थानीय नागरिकों ने भी दुर्ग क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा आवश्यक स्थानों पर दरवाजे-खिड़कियां लगाने की मांग रखी। साथ ही झाड़ियों वाले स्थानों पर ऐसी व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया, जिससे वहां नशा आदि जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

जिला कलक्टर ने कोतवाली थाना प्रभारी तुलसीराम प्रजापति को निर्देशित किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध या असामाजिक गतिविधि न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर टीम गठित कर नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि दुर्ग क्षेत्र पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान कर सके।

उन्होंने झरनेश्वर महादेव मंदिर के पास जमा हो रही गंदगी को तत्काल साफ करवाने के निर्देश भी दिए। वहीं मंदिर क्षेत्र में आने वाले संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए शौचालय निर्माण की मांग भी सामने आई।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद आयुक्त (प्रशिक्षु आईएएस) रविंद्र कुमार मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अ) रामचंद्र खटीक, यूआईटी सचिव कैलाशचंद्र गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE