पोलायकला। रंगों का पर्व रंग पंचमी बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ में मनाया जा रहा है बुर्जुग से लेकर युवा वर्ग व बच्चे के द्वारा एक दूसरे को गुलाल रंग लगाकर रंग पंचमी होली की शुभकामनाएं दी इस दौरान बस स्टेण्ड होली के गीतों से गूंज उठा होली के पांचवें दिन आने वाला रंगों का त्यौहार, रंगपंचमी पर नगर की अधिकांश सड़के रंगो से पट गई थी। पुरूषों के साथ-साथ महिलाएं भी रंगपंचमी पर एक-दुसरे पर रंग लगाने में पीछे नहीं रही। नगर में रंगपंचमी सादगी पुर्ण मनाई जा रही है वही पर रंगपंचमी पर सुबह से ही बच्चों ने अपनी विभिन्न आकार नुमा पिचकारियों व गुब्बारों में लाल, पीले, हरे आदि रंग भरकर राहगीरों व दोस्तों को रंगना शुरू किया, यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा महिलाओं व युवतियों ने भी समूहों के रूप में अपने रिश्तेदारों व सहेलियों के घरों पर जाकर एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। वहीं पर क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी व युवा वर्ग ने कहा कि होली का त्योहार खुशियों का त्यौहार है जब हम किसी को रंग लगाते हैं तो प्रेम और अपनत्व झलक जाता है क्योंकि हमारे पर्व हमें शांति सद्भावना और प्रेम को सीखते हैं होली एक ऐसा त्योहार है जहा मन मुटाव और कटुता को मिटाने का सबसे अच्छा पर्व होता है यहा पर्व हमारे जीवन मे खुशियों उल्लास के पल लाता है मेरे द्वारा भी कालापीपल विधानसभा मे होली मिलन समारोह रखा गया जिसमे क्षेत्र के कार्यकर्ता के साथ होली के रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं हम साथ मिलकर होली का त्यौहार मनाए ताकि हमे हमारी सनातन संस्कृति का आभास हो और हमेशा हम भाईचारे के साथ में है यही होली का पर्व हमे सीखता है।