BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2026, 2:40 pm
KHABAR : एमपी की राजधानी में जूनियर डॉक्टर का प्रदर्शन, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, डिमांड पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जूनियर डॉक्टरों ने जमकर प्रदर्शन किया। जूडा ने अपनी मांगों को लेकर मार्च निकाला। इस दौरान जूडा ने कहा कि डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा दिया गया है, लेकिन हमारा नहीं बढ़ाया गया। अधिकारियों की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। वहीं उन्होंने मांग पूरी न होने पर अनिश्चितिकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी हैं।


एमपी के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने-काम करने वाले जूनियर डॉक्टरों (Resident Doctors) का आंदोलन तेज हो गया है। राजधानी भोपाल में जूडा ने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और लंबित भुगतान में हो रही देरी को लेकर प्रदर्शन किया। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) ने चेतावनी दी है कि सोमवार से वे नॉन-इमरजेंसी सेवाओं का बहिष्कार करेंगे, जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।


जूनियर डॉक्टरों के मुताबिक, प्रदेश सरकार के 7 जून 2021 के आदेश के तहत 1 अप्रैल 2025 से CPE (Cost Price Escalation या समान) आधारित स्टाइपेंड में वृद्धि और लंबित एरियर का भुगतान होना था, लेकिन यह अब तक नहीं हुआ है। जूडा का कहना है कि यह न केवल आर्थिक समस्या है, बल्कि मानसिक और पेशेवर मनोबल भी प्रभावित हो रहा है। आपको बता दें कि जूडा ने चरणबद्ध विरोध की रणनीति अपनाई है। पहले काली पट्टी, फिर मार्च और मांगें पूरी नहीं हुई तो नॉन-इमरजेंसी सेवाओं (OPD, रूटीन चेकअप आदि) का बहिष्कार करने की बात कही है। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE