माउंट आबू। राजस्थान के माउंट आबू स्थित आंतरिक सुरक्षा अकादमी सीआरपीएफ में विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस महानिरीक्षक दर्शन लाल गोला उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडब्ल्यूए आंतरिक सुरक्षा अकादमी की अध्यक्ष भामिनी देवी ने की।
समारोह में उप पुलिस महानिरीक्षक सुधांशु सिंह, पर्यावरणविद् डॉ. अरुण शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका पर भी विचार साझा किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और सम्मान से भर गया।