नीमच। शहर के केन्ट थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड स्थित सीआरपीएफ दीवार के पास, कालका माता मंदिर के पीछे नाले के पास गत दिनों एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक के बाएं हाथ पर अंग्रेजी में पीवी लिखा हुआ है। दाएं हाथ की भुजा पर काला धागा बंधा है, जबकि हाथ में राखी का धागा जिसमें सफेद मोती लगे हैं और काले-गुलाबी रंग का प्लास्टिक ब्रेसलेट भी पहना हुआ है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यदि किसी को मृतक के संबंध में जानकारी हो तो थाना नीमच केन्ट या पुलिस कंट्रोल रूम को मोबाइल नंबर 7049142010, 7049101042, 9424896911, 9713299455 पर सूचना देने की अपील की गई है।