BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2026, 3:54 pm
KHABAR : महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और कन्या भ्रूण हत्या रोकने का दिया प्रेरणादायी संदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन नीमच द्वारा ग्राम मोरवन स्थित जागृति हायर सेकेंडरी विद्यालय में एक प्रेरणादायी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रोत्साहित करना तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीति के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना था।


प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने पूरे उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लेते हुए अपनी ड्राइंग शीट पर महिला सम्मान, बेटियों की शिक्षा, समान अधिकार और सुरक्षित भविष्य जैसे विषयों को सुंदर चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बालिकाओं की कल्पनाशीलता और सामाजिक संदेश से परिपूर्ण चित्रों ने उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया।


संस्था के अध्यक्ष अनूप सिंह चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में 80 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता को दो वर्गों जूनियर एवं सीनियर (9 से 16 वर्ष) में आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिकाओं ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश दिया।


जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पायल पाटीदार,द्वितीय स्थान वरिष्ठा,तृतीय स्थान  भूमिका पाटीदार ने प्राप्त किया इसी प्रकार सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान आस्था पाटीदार,द्वितीय स्थान विधिका पंचोली,तृतीय स्थान दिव्या पाटीदार ने प्राप्त किया।


प्रतियोगिता में विजेता बालिकाओं को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागी बालिकाओं को भी प्रशस्ति-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं का भी सम्मान कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज में बेटियों को समान अवसर और शिक्षा देकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।


कार्यक्रम में चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप सिंह चौधरी,संस्था सदस्य गौरव शर्मा, जागृति हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल आयुष जोशी,मैनेजिंग डायरेक्टर ममता अरुण कुमार जोशी,समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। यह जानकारी संस्था सदस्य नवनीत अरोंदेकर द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE