मनासा गुजरात से लेकर मध्यप्रदेश तक निकल रही सरदार एकता यात्रा आज मनासा पहुंची। यहां गुर्जर समाज मनासा द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पमाला अर्पित कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान समाजजनों ने सरदार पटेल के विचारों को याद करते हुए एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नेता उमराव सिंह गुर्जर, मोहन गुर्जर (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मनासा), अंबाराम गुर्जर (सरपंच, देवरी खवासा), बगदीराम गुर्जर (भदवा), अमित गुर्जर (देवरी खवासा), महेश गुर्जर (नलवा) सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान यात्रा में शामिल सदस्यों का समाजजनों द्वारा स्वागत कर उनके साथ एकता का संदेश साझा किया गया।