रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत मल्हारगढ़-मंदसौर रेलखंड के किलोमीटर 267.852 से 291.205 के बीच लगभग 24 किलोमीटर रेलपथ के दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नए रेलपथ का रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा निरीक्षण एवं गति परीक्षण 8 मार्च से 11 मार्च 2026 के बीच किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने इस अवधि के दौरान संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए आमजन से अपील की है कि वे रेलपथ से उचित दूरी बनाए रखें और न ही स्वयं रेलवे ट्रैक के आसपास जाएं तथा न ही पशुधन को जाने दें।
साथ ही आवागमन के लिए केवल समपार फाटक, रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) या रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।