BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 10:48 am
BIG NEWS : भारत की जीत का जश्न, इंदौर में युवाओं ने लहराया तिरंगा, उज्जैन में रंगपंचमी की मस्ती और नारी शक्ति के वंदन के बीच टीम इंडिया की जीत पर शहरवासियों ने फोड़े पटाखे, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर के ऐतिहासिक राजवाड़ा पर भारत की शानदार जीत का जश्न देखने को मिला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद बड़ी संख्या में इंदौरी राजवाड़ा पहुंचे और जमकर आतिशबाजी की। ढोल-ताशों की गूंज के बीच युवाओं ने तिरंगा लहराया और सड़कों पर नाचते-गाते नजर आए। पूरे राजवाड़ा क्षेत्र में देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। भारत की इस बड़ी जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और मिठाई बांटी गई। भारत ने इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप पर तीसरी बार कब्जा जमाया, जिसके बाद इंदौर सहित पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया।


युवाओं की टोलियों ने तिरंगा फहराकर जमकर की आतिशबाजी
प्रदीप मालवीय, उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी में रविवार को शहर में खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा क्योंकि एक ही दिन में तीन-तीन महापर्वों की गूंज सुनाई दी। सुबह की शुरुआत रंगपंचमी, दोपहर को नारी शक्ति सम्मान और दिन भर की थकान के बाद असली रोमांच रात को शुरू हुआ जब टीम इंडिया ने फाइनल के मैदान पर न्यूजीलैंड को चारों खाने चित कर दिया।


आसमान दूधिया रोशनी और आतिशबाजी से जगमगा उठा
​जैसे-जैसे भारतीय टीम जीत की दहलीज पर पहुंची, उज्जैन की धड़कनें तेज होती गईं और टॉवर चौक पर मैच खत्म होने से तीन ओवर पहले ही जनसैलाब उमड़ पड़ा। जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त देकर इतिहास में तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की, वैसे ही टीम इंडिया की जीत पर शहरवासियों ने जमकर पटाखे फोड़े और पूरा आसमान दूधिया रोशनी और आतिशबाजी से जगमगा उठा। आधी रात को टॉवर चौक पर दीपावली जैसा भव्य नजारा था, जहां हजारों की संख्या में पहुंचे।


ऐतिहासिक उपलब्धि पर तिरंगा लहराकर जश्न मनाया
लोगों ने भारत माता की जय, इंडिया-इंडिया और बूम-बूम बुमराह के गगनभेदी जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। इस ऐतिहासिक पल पर शहरवासियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज की खुशी शब्दों में बयां करना नामुमकिन है क्योंकि एक ही दिन में रंगपंचमी का उल्लास, महिलाओं का सम्मान और टीम इंडिया का तीसरी बार वर्ल्ड चौंपियन बनना किसी चमत्कारिक संयोग से कम नहीं है। क्रिकेट प्रेमियों ने इस जीत को खिताब के सफल बचाव की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए पूरी रात सड़कों पर तिरंगा लहराकर जश्न मनाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE