BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 11:06 am
KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत चिल्हारी में कार्यक्रम संपन्न, समाज के अस्तित्व, उत्थान एवं कल्याण में महिलाओ की अहम भूमिका- एसडीएम, पढे़ खबर 

Share On:-

उमरिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर संस्था जया सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत चिल्हारी में कार्यक्रम का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरनीत कौर कलसी के मुख्य आतिथ्य मे किया गया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम मानपुर ने कहा कि महिलाएं ममता का प्रतीक के साथ ही शक्ति का भी रूप धारण करती हैं। उन्होने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष,उनके अधिकारों और समाज मे उनके योगदन को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण दिन है। समाज के अस्तित्व, उत्थान एवं कल्याण में महिलाओं ने आदिकाल से महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने जीत का परचम लहराया है। महिलाएं घर के काम से लेकर प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचकर प्रदेश की सेवा कर रही है। 


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सावित्री चौधरी,सरपंच अरुणा कोल, नायाब तहसीलदार टी आर पनिका, अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मौजीलाल चौधरी,सचिव शुभदेश श्रीवास्तव, जया सेवा समिति के अध्यक्ष देव प्रकाश गौतम,प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राजर्षि मिश्रा,परामर्शदाता अन्नपूर्णा सोनी,डॉ सोनी जी, रुक्मिणी सोनी,आभा तिवारी, रामरानी गुप्ता, मिथला आभा संगीता सहित सैकड़ो की संख्या पर महिलाओं ने सहभागिता दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE