BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 11:18 am
BIG NEWS : देशभक्ति और जनसेवा का जज्बा, 11 वर्षों से पुलिस सेवा में एसआई सपना सिंह राठौड़, बोली- मेहनत और निष्ठा से पूरे होते हैं सपने, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मनासा थाने में पदस्थ महिला हेल्प डेस्क प्रभारी एसआई संपना सिंह राठौड़ ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जीवन में आने वाली हर चुनौती का सामना साहस और आत्मविश्वास के साथ करना चाहिए।

एसआई राठौड़ ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में पुलिस विभाग की परीक्षा उत्तीर्ण कर देशभक्ति और जनसेवा का मार्ग चुना। पिछले 11 वर्षों से वे पुलिस विभाग में सेवाएं दे रही हैं। इनमें से करीब 10 वर्ष उन्होंने रतलाम जिले के विभिन्न थानों में कार्य किया, जबकि पिछले 9 माह से मनासा थाने में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि मंदसौर में पढ़ाई के दौरान ही पुलिस विभाग में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना था, जो मेहनत और लगन से पूरा हुआ। उनका मानना है कि सपने तभी साकार होते हैं जब उन्हें मेहनत और निष्ठा का साथ मिलता है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे मंडल मनासा अध्यक्ष विजय शर्मा और पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर ने मनासा थाने पहुंचकर एसआई संपना सिंह राठौड़ को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

एसआई राठौड़ के कार्यों से प्रेरित होकर क्षेत्र की कई बालिकाओं ने भी पुलिस सेवा में आने का संकल्प लिया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE