BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 11:29 am
KHABAR : देवरी खवासा में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, सरपंच शिवकन्या बाई गुर्जर ने कहा- महिलाएं समाज की शक्ति, आज हर क्षेत्र में बढ़ रही है महिलाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

देवरी खवासा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम देवरी खवासा के स्वराज भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती शिवकन्या बाई गुर्जर की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, सहायक सचिव तथा आशा कार्यकर्ता शर्मा मैडम सहित ग्राम की अनेक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों तथा समाज के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमती शिवकन्या बाई गुर्जर ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एकजुट होकर महिला दिवस मनाया और समाज में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें गांव की अनेक महिलाओं की उपस्थिति रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE