सिंगोली। नगर के सबसे व्यस्ततम तिलस्वां चौराहा से पेट्रोल पम्प तक सडक निर्माण ठेकेदार सांवरिया कंस्ट्रक्शन उदयपुर राजस्थान द्वारा सडक का निर्माण कार्य करने हेतु उक्त सडक को पिछले लगभग 02 माह पूर्व खोदकर तथा गिट्टी बिछाकर अधूरा छोड दिया गया है। सडक निर्माण ठेकेदार द्वारा सडक का काम अधूरा छोडने तथा गिट्टी डालने के कारण हम वार्डवासियों एवं व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है जिसे लेकर वार्डवासियों एवं व्यापारियों ने दोपहर 12 बजे पेट्रोल पंप से पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन तहसीलदार के प्रतिनिधि को देकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि उक्त सडक मार्ग से प्रतिदिन सैकडों की संख्या में छोटे बडे वाहन निकलते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। अभी कुछ दिन पूर्व ही बडे वाहन. से गिट्टी पत्थर उछलकर एक कपडा व्यापारी की दुकान में लगे कांच के दरवाजे से टकरा गया जिससे उसका दरवाजा टूटकर चकनाचूर हो गया गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। उक्त मार्ग पर उडती धूल और आए दिन छोटी छोटी दुर्घटनाओं के कारण वार्डवासियों एवं पैदल चलने वाले राहगीरों तथा व्यापारियों तथा वाहन चालकों में भय का वातावरण बना हुआ है तथा वार्डवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
हम नगरवासियों के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द सडक निर्माण का कार्य प्रारम्भ करवाया जाकर हमें राहत प्रदान करने रने की कृपा करें। यदि जल्द ही उक्त कार्य प्रारम्भ नहीं किया जाता है तो हमें आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने के लिये मजबूर होना पडेगा।
ज्ञापन के दौरान संजय कोठारी, मनोज मेहता, सोहन लाल राठौर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, विजय जैन, छीतर धाकड़, प्रदीप चौधरी, संजय भंडारी, किशोर सोनी, दिलीप जैन, नवीन जैन, हरीश जीनगर, राजू सुथार, अरविंद लबाना, जंबू कुमार मेहता सहित अनेक वार्डवासी एवं व्यापारीगण उपस्थित थे।