BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 1:23 pm
KHABAR : नीमच जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए पंचायतवार पांच- पांच विभागों की टीमें तैनात, पंचायत वार नोडल अधिकारी नियुक्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म.प्र. द्वारा एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 14 से 15 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को वैक्सीन दी जाएगी। जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मनाया हो और 15वां जन्मदिन नहीं मनाया हो। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव द्वाराविकासखंड नीमच, जावद और मनासा में 5-5 विभागों की पंचायत वार टीमें बनाई है। इन पांच सदस्य टीम को अभियान की मॉनिटरिंग एवं सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

उद्देश्य- एच.पी.व्ही वैक्सीनेशन करके किशोरियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना।

कार्यान्वयन- जिला पंचायत नीमच के सीईओ अमन वैष्णव द्वारा द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो वैक्सीनेशन के व्यापक एवं प्रभारी कार्यान्वयन हेतु ग्राम पंचायतों से संपर्क करेंगे और कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे।

वैक्सीनेशन केंद्र- जिले में इस अभियान के तहत 6 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं। वैक्सीनेशन सबसे नजदीकी केंद्र पर किया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE