BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 1:45 pm
KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न, महिलाओं ने की उत्साहपूर्वक भागीदारी, अतिथियों ने किया 60 महिलाओं को पुरस्कृत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के आतिथ्य में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय नीमच में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि. नीमच अंकिता पंड्या ने अतिथियों का  पुष्पगुच्छ से स्वागत कर ,कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने अपने उद्बबोधन में बेटा और बेटी को समान अवसर देने,समाज के हर क्षेत्र में बालिकाओं और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी,शिक्षा के साथ स्वरोजगार  के  बढ़ते अवसरों में महिलाओं की भागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया । कलेक्टर ने  महिलाओं के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की शक्ति को रेखांकित किया।  उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। 

नगरपालिका नीमच अध्यक्ष स्वाति  चौपड़ा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बेटियों के प्रति समाज की सोच में काफी परिवर्तन आया है। उन्होंने श्श्फिर बेटी हुई हैश्श् स्वरचित रचना के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।

जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने  कहा कि समाज का महिलाओं के प्रति सकारात्मक बदलता दृष्टिकोण महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेषित कर रहा है। 

डीएसपी के पद पर चयनित नीमच की बेटी पूजा जाट ने भी अपने संघर्ष की कहानी और लगातार प्रयास के बारे में सभी को बताया गया। किरण शर्मा एवं प्राचार्य प्रतिभा कालानी ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं,बालिकाओं,महिलाओं एवं विभागीय कर्मचारियों   अतिथियों ने 60 पुरस्कार वितरित  किए। अतिथियों द्वारा श्श्वॉल ऑफ फेमश्श् अंतर्गत मध्यप्रदेश की अग्रणी महिलाओं की चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सशक्त महिला से समृद्ध मध्यप्रदेश के सेल्फी स्टैंड पर सेल्फी भी ली,मैसेज वॉल पर संदेश भी लिखा।  अतिथियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी इरफान अंसारी ने किया। आभार सहायक संचालक वैभव बैरागी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं की महिला प्रतिनिधिएवं बड़ी सख्या में महिलाएं तथा विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE