BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2026, 2:40 pm
BIG NEWS : लाडली बहनों हो जाओ तैयार, इस दिन खाते में आएगी 34वीं किस्त, ग्वालियर से सीएम डॉ मोहन ट्रांसफर करेंगे 1500-1500 रुपये, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास प्रस्तावित है। वे घाटीगांव में लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान भितरवार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। ग्वालियर में 13 मार्च को प्रदेश स्तरीय लाडली बहना योजना राशि वितरण का कार्यक्रम होने जा रहा है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत प्रदेश सरकार के मंत्री भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में घाटीगांव में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत राशि वितरण की जाएगी। इसके साथ मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने घाटीगांव पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कार्यक्रम की सभी तैयारियों को समय-सीमा में पूरा करें। साथ ही व्यवस्थायें ऐसी हों, जिससे महिलाओं समेत अन्य नागरिक सुविधाजनक तरीके से निर्धारित स्थल पर पहुंच सकें। वहीं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर पेयजल की पुख्ता व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE